सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Public representatives demanded AIIMS, IIT and airport.

Jhansi News: जनप्रतिनिधियों ने मांगा एम्स, आईआईटी और हवाई अड्डा

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 21 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Public representatives demanded AIIMS, IIT and airport.
विज्ञापन
झांसी। समीक्षा बैठक के दौरान ही जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के सामने कई मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता के मुताबिक इनको मंजूरी दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

सांसद अनुराग शर्मा ने बुंदेलखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यहां एम्स बनाने की गुजारिश की। इसके अलावा उन्होंने आईआईटी को भी यहां के लिए जरूरी बताया। इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विभिन्न योजनाओं के लिए जमीन लेने के एवज में दिए जाने वाले मुआवजे में आ रही परेशानी के बारे में बताया। उन्होंने इसे दूर कराने की जरूरत बताई। मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी डा.बाबूलाल तिवारी ने भी निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री से अपनी बात रखी। महापौर बिहारी लाल आर्य ने डिफेंस कॉरिडोर और बीडा को देखते हुए हवाई अड्डा बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा बीडा को देखते हुए एयरपोर्ट आवश्यक है। इसके लिए जमीन तय होनी चाहिए। महापौर ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी सीएम को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed