सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shops, establishments and warehouses sealed for outstanding house tax

Jhansi News: गृहकर बकाया होने पर दुकान, प्रतिष्ठान और गोदाम सील

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Shops, establishments and warehouses sealed for outstanding house tax
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

झांसी। 6.43 लाख रुपये गृहकर बकाया होने पर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को लहरगिर्द जोन में कार्रवाई की। कर विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान, दुकान और गोदाम पर ताला जड़ दिया। भवन स्वामियों की ओर से वर्ष 2018-19 से बकाया गृहकर का भुगतान नहीं किया जा रहा था।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइन आंशिक मोहल्ला में रहने वाले विक्रम कुमार जैन पर 3.90 लाख रुपये गृहकर बकाया था। पैसा जमा न करने पर प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया। इसी मोहल्ले में डीके स्टील के प्रतिष्ठान पर भी 2.53 लाख गृहकर बकाया था। इसके गोदाम और एक दुकान को भी सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कर निर्धारण अधिकारी राधेश्याम पटेल, कर अधीक्षक देवेंद्र कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed