{"_id":"6a36fda330fa5237be0a1d6d","slug":"smuggler-flees-leaving-bag-on-platform-31-bottles-of-liquor-recovered-jhansi-news-c-11-jhs1019-819971-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्लेटफार्म पर बैग छोड़कर भागा तस्कर, 31 बोतल शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्लेटफार्म पर बैग छोड़कर भागा तस्कर, 31 बोतल शराब बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। रेलवे प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान शनिवार जीआरपी ने 31 बोतल हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद की है।
जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम व नीट परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। दोपहर संदिग्धाें की चेकिंग करते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर जीआरपी पहुंची तो देखा एक लावारिस हालत में बैग रखा हुआ है। काफी देर से बैग के पास कोई यात्री न आने पर आस-पास बैठे यात्रियों से पूछताछ की। लेकिन सभी ने बैग की पहचान से इंकार कर दिया तो पुलिस ने लावारिस बैग को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतल बरामद हुई। शराब हरियाणा ब्रांड की है।