फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special Trains: Two special trains will pass through Jhansi.

Special Trains: झांसी से गुजरेंगी दो विशेष ट्रेनें, जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलेंगी

Fri, 18 Sep 2026 11:46 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 18 Sep 2026 11:46 AM IST
सार

रेलवे ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनें झांसी होकर निकलेंगी। दोनों ट्रेनें पांच-पांच फेरे लगाएंगी।

विज्ञापन
Special Trains: Two special trains will pass through Jhansi.
स्पेशल ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। जबलपुर से हरिद्वार और नई दिल्ली के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनें झांसी होकर निकलेंगी। दोनों ट्रेनें पांच-पांच फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पर भीड़ को लेकर लेकर जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01703) 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जबलपुर से चलेगी। ट्रेन रात 12:05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होगी। वापसी में हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01704) 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन पर सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी और 6:00 बजे रवाना होगी। इसके अलावा जबलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01707) 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार जबलपुर से चलेगी। झांसी में इसका आगमन सुबह 5:55 बजे और प्रस्थान 6:00 बजे होगा। वापसी में नई दिल्ली-जबलपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01708) 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन पर रात 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed