सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suspicious Husband Murders Wife with Axe Following Love Marriage in jhansi

UP: लव मैरिज, शक और कत्ल, दूसरे युवक से बात करता देख बौखलाया पति; पत्नी को बर्बरता से कुल्हाड़ी से काट डाला

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 20 Apr 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

झांसी में प्रेम विवाह के बाद शक्की पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को दूसरे युवक से बात करता देख पति बौखला गया था। उसने गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। पुलिस जांच में जुटी है।

Suspicious Husband Murders Wife with Axe Following Love Marriage in jhansi
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

झांसी के मोंठ के चेलरा गांव निवासी धनदेवी (27) की उसके शक्की पति ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना टीकमगढ़ (मप्र) स्थित चंदेरा गांव की है। धनदेवी को नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। 
Trending Videos


पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि पति शक्की स्वभाव का है। पत्नी को दूसरे से बात करता देख उस पर शक करता था। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मोंठ के चेलरा गांव की धनदेवी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले हरिओम विश्वकर्मा और धनदेवी ने घर से भागकर शादी कर ली थी। दंपती को एक बेटा एवं एक बेटी है। 

कुछ समय बाद धनदेवी ग्वालियर में काम करने लगी जबकि हरिओम टीकमगढ़ के चंदेरा थाना के वीरपुरा गांव में रहने लगा था। हरिओम अक्सर ग्वालियर पत्नी से मिलने जाता था। कुछ माह पहले ग्वालियर में उसने धनदेवी को पड़ोस में रहने वाले युवक से बात करते देख लिया। तब से वह धनदेवी पर शक करने लगा। 

इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। हरिओम बेटे को अपने साथ लेकर टीकमगढ़ चला गया जबकि धनदेवी बेटियों को लेकर अकेले ग्वालियर में रहने लगी। 8 अप्रैल को बेटे की बीमारी के बहाने उसने धनदेवी को टीकमगढ़ बुलाया। 

 

कुल्हाड़ी से धनदेवी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार
रात में खाना खाने के बाद हरिओम उसके कमरे में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान वहां रखी कुल्हाड़ी से धनदेवी की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। हरिओम का पिता घनश्याम भी आ पहुंचा। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ी। 

 

घायल अवस्था में उसे टीकमगढ़ स्थित सीएचसी पहुंचाया गया। नाजुक हालत देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। चंदेरा पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट चंदेरा पुलिस को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी।

 

दो बार जेल जाने के बाद भी रचाई थी शादी
हरिओम एवं धनदेवी के बीच प्रेम संबंधों का पता लगने पर परिवार के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। परिजनों के विरोध को देखते हुए दोनों ही वर्ष 2015 में घर से चले गए थे। धनदेवी के परिजनों ने हरिओम के खिलाफ मोंठ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी।

 

आरोपी हरिओम को जेल जाना पड़ा। जेल से छूटकर आने के बाद दोनों करीब एक साल बाद फिर घर छोड़कर चले गए। परिजनों ने हरिओम के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने दोबारा भी उसे जेल भेजा। 

 

कुछ माह बाद बाहर आने के बाद मंदिर में जाकर उन लोगों ने शादी रचा ली। इसके बाद हरिओम मोंठ में बना अपना मकान बेचकर टीकमगढ़ के चंदेरा थाना के वीरपुरा गांव में जाकर रहने लगा था। परिवार के लोगों का कहना है कि हरिओम बेहद शक्की स्वभाव का था। धनदेवी को किसी से बात करता देख वह बर्दाश्त नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed