सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three months after marriage, a municipal corporation employee committed suicide by hanging himself.

Jhansi: शादी के तीन माह बाद नगर निगम कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, मृतक आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी

अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
सार

परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।

Jhansi: Three months after marriage, a municipal corporation employee committed suicide by hanging himself.
फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शादी के तीन माह बाद नगर निगम में सफाई कर्मचारी शिवम वाल्मीकि (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
Trending Videos


कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट के अंदर मुकरयाना मोहल्ला निवासी शिवम को पांच साल पहले पिता संतोष की मौत के बाद नगर निगम में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। शिवम ही परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया 24 नवंबर को दतिया के नोनेर गांव निवासी आशा से शादी हुई थी। शादी के बाद से आशा ससुराल में आकर रहने लगी थी। परिजनों का कहना है दंपती के बीच कोई विवाद नहीं था। पहली होली होने के नाते आशा मायके चली गई। वहां से वह वापस नहीं आई। रविवार रात करीब दस बजे शिवम शराब के नशे में घर लौटा। यह देख उसकी मां सीमा ने फटकार भी लगाई। शिवम कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक वह नीचे नहीं आया। उसकी बहन चाय लेकर उसके कमरे में पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर शिवम फंदे से लटका दिखा। यह देख वह चीख उठी। परिवार के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शिवम छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed