{"_id":"69f6630c0b21de489707d6db","slug":"two-arrested-two-flee-in-online-betting-case-jhansi-news-c-11-jhs1004-788122-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ऑनलाइन सट्टा में दो गिरफ्तार, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ऑनलाइन सट्टा में दो गिरफ्तार, दो भागे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना पर रक्सा पुलिस ने आर्मी ग्राउंड के अंदर पेड़ के नीचे खड़ी कार में छापामार कार्रवाई कर दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे में दो अन्य सटोरिये भाग निकले। पुलिस ने दो मोबाइल व 6500 रुपये के अलावा कार व जामा तलाशी में 1380 रुपये बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।
रक्सा पुलिस देर रात करीब 01:11 बजे पुनावली रोड हाईवे पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि चार लोग आईपीएल क्रिकेट मैच में अपने फोन से सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस कर्मी आर्मी ग्राउंड के अंदर स्थित पेड़ के नीचे खड़ी गाड़ी के पास पहुंचे। इस बीच सटोरियों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो सटोरियाें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आकाश यादव निवासी सेल टैक्स ऑफिस के पास व शिवम परिहार निवासी मोहल्ला ठकरास थाना रक्सा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों दिल्ली व राजस्थान मैच में सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर सत्यम परमार व आकाश राजपूत की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos