सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur: Car passengers returning from Ayodhya darshan met with an accident, 6 people of the same family died

Lalitpur: अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे कार सवार हुए हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 04 May 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

ललितपुर निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन कर लौटते समय जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गया।

Lalitpur: Car passengers returning from Ayodhya darshan met with an accident, 6 people of the same family died
घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन व क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या दर्शन कर ललितपुर लौट रहे कार सवार हादसे का शिकार हो गए। दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना जालौन जनपद के कालपी कोतवाली अंतर्गत जोल्हुपुर मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा कि कार चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी और दुर्घटना हो गई।
Trending Videos


मौके पर ही चार की हो गई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ललितपुर जनपद के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया बाहर
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घायल करीब एक घंटे तक कार के केबिन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामी  प्रसाद तिवारी, मनोज और देशराज शामिल बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed