सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UG-PG admissions will be held in BU affiliated colleges from tomorrow

Jhansi News: बीयू से संबद्ध कॉलेजों में कल से होंगे यूजी-पीजी में प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 21 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
UG-PG admissions will be held in BU affiliated colleges from tomorrow
विज्ञापन
झांसी।

बुंदेलखंड विवि से संबद्ध कॉलेजों में सोमवार से यूजी-पीजी के प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों ने शनिवार को प्रवेश से संबंधित तैयारियां पूरी की। कॉलेजों के प्राचार्यों का कहना है जरूरी दस्तावेजों की जांच करके प्रवेश होंगे। जिनका परिणाम नहीं आया है, उनके अनंतिम प्रवेश होंगे।
बीयू से संबद्ध कॉलेजों में चल रहे यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, इसकी अंतिम तिथि 30 जून है। शासन के निर्देश पर जुलाई से पठन-पाठन शुरू करना है, इसलिए बीयू प्रशासन ने 20 जून तक आए आवेदनों के आधार पर कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार (22 जून) से शुरू कराने का फैसला लिया है। इसके लिए कुलसचिव ने सभी कॉलेजों को सोमवार से प्रवेश शुरू करने का पत्र भेज दिया है। 21 से 30 जून तक आने वाले आवेदनों के प्रवेश जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनुभा श्रीवास्तव, बिपिन बिहारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. टीके शर्मा और बीकेडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके राय ने बताया कि सोमवार से प्रवेश शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



- प्रवेश के लिए लाने होंगे ये दस्तावेज
- 12वीं की मार्कशीट हैं तो सीधे प्रवेश अन्यथा 10वीं की मार्कशीट दिखाकर अनंतिम प्रवेश होगा।
- यदि स्नातक फाइनल की मार्कशीट हैं तो कंफर्म प्रवेश अन्यथा अनंतिम प्रवेश मिलेगा।
- टीसी, चरित्र-प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed