सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   1.5 crore will be spent on solid and liquid waste management

Kannauj News: ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर खर्च होंगे 1.5 करोड़

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
1.5 crore will be spent on solid and liquid waste management
विज्ञापन
कन्नौज। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर 1.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों में में स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। विकासखंड छिबरामऊ की ग्राम पंचायत बीकूपुर तथा विकासखंड सौरिख की ग्राम पंचायत बहादुरपुर मझिगवां में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जाएगी।
Trending Videos


स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद को 1.50 करोड़ की धनराशि मिलेगी। इससे 62 ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य किए जाएंगे। कार्यों के स्थलीय सत्यापन की जिम्मेदारी कंसल्टिंग इंजीनियर एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपी गई है। इस वित्तीय सहायता से ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अधोसंरचना को अधिक मजबूत किया जाएगा। ठोस एवं तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों ने भुगतान की मांग की गई है उन्हें डीएम की स्वीकृति के बाद निर्धारित धनराशि निर्गत की जा रही है। इससे ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed