सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a youth found on the expressway, could not be identified

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the expressway, could not be identified
विज्ञापन
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम नगला वीरभान के सामने शनिवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसके पास कोई कागजात न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस किसी वाहन की चपेट में आने से मौत होने का आशंका जता रही है।
Trending Videos


सुबह करीब 10 बजे घने कोहरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपीडा टीम गश्त पर थी। इसी दाैरान ग्राम नगला वीरभान के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक युवक का शव पड़ा मिला। यूपीडा टीम ने मामले की जानकारी सौरिख थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने आसपास के गांवों में संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने की प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया युवक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है। युवक ने काली शर्ट, ग्रे-रंग का कोट व मेहंदी रंग का लोअर पहन रखा था। युवक की शिनाख्त के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed