सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brahmin organizations object to sub-inspector recruitment examination

Kannauj News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर ब्राह्मण संगठनों ने जताई आपत्ति

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Brahmin organizations object to sub-inspector recruitment examination
विज्ञापन
छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा में हिंदी खंड के एक प्रश्न को लेकर ब्राह्मण संगठनों ने आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि प्रश्न में दिए गए एक विकल्प से ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
Trending Videos



अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे ने कहा कि 14 मार्च को आयोजित परीक्षा के हिंदी खंड में पूछा गया था कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द बताइए। इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे। उन्होंने कहा कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाला का सही उत्तर अवसरवादी होता है, लेकिन विकल्पों में पंडित शब्द शामिल करना अनुचित और आपत्तिजनक है। उनका कहना है कि पंडित शब्द विद्वान और सम्मानित व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना उचित नहीं है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य डाॅ. रजनीश दुबे का कहना है कि सरकार की छवि धूमिल करने, जातीय तनाव पैदा करने तथा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। प्रश्न तैयार करने वाले, पेपर तैयार करने वाली कमेटी के जिम्मेदारी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed