सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rain with hail

Kannauj News: बारिश के साथ ओलों की बौछार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
rain with hail
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर क्षेत्र में और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की शाम को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी फसलों को तहस-नहस कर दिया है। कुदरत की इस मार से क्षेत्र का अन्नदाता बेबस नजर आ रहा है।
Trending Videos


आसमान में शाम को काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओलों ने गेहूं, सरसों और आलू की फसल को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में खेतों में सफेद चादर बिछ गई। स्थानीय किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल इस समय पकने की कगार पर थी, लेकिन तेज हवा और ओलों के कारण फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे दानों के काले पड़ने और उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। वहीं, सरसों की तैयार फसल झड़ गई है। आलू बेल्ट कहे जाने वाले इस क्षेत्र में आलू की खुदाई का काम भी प्रभावित हुआ है, जिससे खेतों में भरे पानी के कारण कंद सड़ने का डर सता रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed