{"_id":"69cc14241ae317c81d0d9f85","slug":"factory-robbery-attempt-owner-driver-attacked-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146874-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फैक्ट्री में लूट का प्रयास, मालिक, चालक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फैक्ट्री में लूट का प्रयास, मालिक, चालक पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। फैक्ट्री में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने सोमवार की रात विरोध करने पर फैक्ट्री मालिक और चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
ज्ञानदेय नगर निवासी पंकज दुबे की अलमीरा फैक्ट्री, जो सौरिख-सकरावा रोड पर नगला कन्हई के पास स्थित है। रात 10 बजे फैक्ट्री के पास एक ऑटो और एक खाली डीसीएम आकर रुकी। इसी दौरान कुछ बदमाश फैक्ट्री में घुसने लगे। चालक पवन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पर बदमाशों से उसकी कहासुनी हो गई। शोर सुनकर फैक्ट्री मालिक पंकज दुबे बाहर आए और विरोध किया। इस पर बदमाशों ने दोनों पर चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में चालक पवन के कंधे पर चाकू लगा, जबकि पंकज दुबे की पीठ में पीछे से वार किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पंकज दुबे की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी जयंती गंगवार ने बताया कि ऑटो डीसीएम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos