सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Contract electricians angry over not receiving salaries

Kannauj News: वेतन न मिलने से संविदा बिजली कर्मियों का फूटा गुस्सा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Contract electricians angry over not receiving salaries
विज्ञापन
छिबरामऊ। वेतन भुगतान न होने से नाराज संविदा बिजली कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को निविदा संविदा कर्मचारी संघ की ओर से छिबरामऊ डिवीजन के संविदा कर्मी वेतन नहीं तो काम नहीं की नारेबाजी के साथ एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। एक महीने का मानदेय खाते में पहुंचने पर तीन घंटे बाद सभी कर्मी धरना खत्म कर काम पर लौट गए।
Trending Videos


संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार राजपूत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि अनुबंध के अनुसार प्रत्येक महीने की सात तारीख तक वेतन का भुगतान हो जाना चाहिए। 28 अप्रैल हो जाने तक किसी भी कर्मचारी को मानदेय नहीं मिला है। धरने पर बैठे कर्मियों ने बिजली विभाग व कार्यदायी संस्था मेहर इंटरप्राइजेज के ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा सभी संविदा बिजली कर्मी दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान लाइनमैन रोहित सिंह, अखिलेश, रवी कुमार, बबलू, सौदान सिंह, अरविंद, अभय राजपूत, विदित, विक्रम सिंह समेत 70 संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजीव भारती संविदा कर्मियों के भुगतान से निगम का कोई लेना देना नहीं है। कर्मियों की नाराजगी व धरने की जानकारी कार्यदायी संस्था मेहर इंटरप्राइजेज को दे दी गई है। बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्यदायी संस्था से वार्ता कर एक महीने का भुगतान खाते में भिजवा दिया गया है। शेष भुगतान भी जल्द ही कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed