सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw driver assaulted, accused of robbing Rs 11,000

Kannauj News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट, 11 हजार रुपये लूटने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver assaulted, accused of robbing Rs 11,000
विज्ञापन
ठठिया। ठठिया में मंगलवार को एक ई-रिक्शा चालक के साथ साइड न देने के विवाद को लेकर कार सवारों ने मारपीट की। चालक ने आरोपियों पर 11 हजार रुपये लूटने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से असंतुष्ट चालक ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos

पीड़ित चालक संदीप जो कानपुर नगर के अरौल क्षेत्र के पिहानी मजबूत नगर का निवासी है। 31 जनवरी को बहन से मिलने ठठिया क्षेत्र के खैरनगर आया था। एक फरवरी को, संदीप के बहनोई ने उसे कपिला आहार दाना लाने के लिए 11 हजार रुपये दिए थे। चालक के अनुसार, नयापुरवा गांव के पास पहुंचने पर कार सवारों ने ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवारों ने संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उसे पीटते हुए उसके पास से 11 हजार रुपये छीन लिए गए और फिर उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार का कहना है कि इस मामले में ई-रिक्शा चालक ने ही कार में टक्कर मारी थी। इस कारण कार क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने चालक द्वारा रुपये छीनने के आरोपों को निराधार बताया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed