फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies of fever; 20 others fall ill

Kannauj News: बुखार से किसान की मौत, 20 बीमार

Sat, 24 Oct 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of fever; 20 others fall ill
अमोलर। क्षेत्र के चचियापुर गांव में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। बुखार से पीड़ित किसान की शनिवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


गांव निवासी तुलाराम वर्मा (50) खेतीबाड़ी करते थे। बड़े पुत्र अजय ने बताया कि पांच दिन पहले पिता को बुखार आया था। पड़ोसी गांव के झोलाछाप से इलाज कराते रहे। आराम न मिलने पर शुक्रवार सुबह तिर्वा लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर में नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डाॅक्टरों ने जांच में प्लेटलेट्स कम बताई। इलाज के दौरान शाम चार बजे पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिवार में मां भगवती के अलावा भाई रामलडैते और तीन बहने हैं। गांव के संतोष और मुकेश ने बताया कि अशोक कुमार (50), पत्नी मिथलेश (48), देवेंद्र (47), हिमांशु (18), मोती लाल (45), कंचन (20), श्रीकृष्ण (55) समेत 20 लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जलभराव और गंदगी फैली है। शिकायत के बाद पंचायत प्रशासन ने साफ-सफाई और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नहीं कराया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि रविवार को अमोलर पीएचसी की स्वास्थ्य टीम भेज कर मरीजों का चेकअप कर दवा वितरण की जाएंगी। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed