सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pregnant woman on bus beaten up, glass broken by stone pelting

Kannauj News: बस सवार गर्भवती से मारपीट, पथराव कर तोड़े शीशे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman on bus beaten up, glass broken by stone pelting
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पति से मिलने आई गर्भवती के साथ रविवार को महिला समेत चार लोगों ने मारपीट की और रोडवेज बस पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। घटना के दौरान आरोपी महिला बीच सड़क पर बैठ गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर रास्ता खुलवाया।
Trending Videos

क्षेत्र की मझपुरवा चौकी निवासी सरोज ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। शिकोहाबाद से पति मोहसिन से मिलने आई थी। शाम छह बजे वह घर लौटने के लिए तिराहे पर आगरा जाने वाली बस में सवार हो रही थीं। इसी दौरान दारा सराय निवासी एक महिला अपने परिजनों मां, भाई और एक अज्ञात युवक के साथ पहुंची और बस को घेर लिया। आरोप है कि सभी ने बस में घुसकर सरोज के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, बस पर पत्थर फेंककर शीशा भी तोड़ दिया। हंगामे के दौरान आरोपी महिला बस के आगे सड़क पर बैठ गई जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ जानलेवा हमला किया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। सरोज के पति मोहसिन ने बताया कि उनकी पूर्व पत्नी इरम के साथ वर्ष 2023 से न्यायालय में वाद विचाराधीन है और वह उसे प्रतिमाह 30 हजार रुपये खर्चा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरोज से उनका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed