{"_id":"69dbe6348c566d48570bc5ed","slug":"100-bigha-wheat-crop-burnt-in-the-fire-kannauj-news-c-214-1-knj1008-147498-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आग से 100 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। खेतों में रविवार को गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 10 किसानों की 100 बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
क्षेत्र के धनापुरवा गांव में सुबह अचानक गेहूं के खेत से आग की लपटें उठने लगीं। लपटों का विकराल रूप देख आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस आगजनी में किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई। आग से पटकापुर गांव निवासी ज्ञानप्रकाश की पांच बीघा, गोरेलाल की दो बीघा, गौतम की तीन बीघा, सतीश की पांच बीघा, प्रदीप की तीन बीघा, परशुराम की एक बीघा, ब्रह्माजीत की पांच बीघा तथा बरेवा गांव निवासी राम की चार बीघा, शिव की तीन बीघा समेत अन्य किसानों की करीब 100 बीघा फसल जल कर राख हो गई हैं।
किसानों का कहना है कि यह फसल ही उनकी साल भर की आजीविका का सहारा थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने आग लगने के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मुआवजे के संबंध में रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। आग लगने के कारण का पता लगाया जाएगा।
Trending Videos