सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Coal-laden container overturns, two dead, including a student, five injured

Kannauj News: कोयले से भरा कंटेनर पलटा, छात्रा समेत दो की मौत, पांच घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coal-laden container overturns, two dead, including a student, five injured
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। तालग्राम रोड पर भाउलपुर चौराहे के पास रविवार को सड़क ऊंची और फुटपाथ नीचा होने के कारण कोयले से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर के नीचे दबने से छात्रा और फल विक्रेता की मौत हो गई। साथ ही कंटेनर की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। डीएम और एसपी के साथ ही जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और हादसे के बारे में जानकारी ली। उधर, एक घंटे की मशक्कत के बाद खाली होने पर हाइड्रा और जेसीबी ने पलटे कंटेनर को सड़क से हटाया। इस कारण दो घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
Trending Videos


ग्राम भाउलपुर निवासी कन्हैयालाल गुप्ता (74) तालग्राम रोड स्थित भाउलपुर चौराहे पर फल की ठेली लगाते थे। सुबह भी ठेली लेकर चौराहे पर पहुंच गए। तभी सुबह 8.26 बजे तालग्राम से छिबरामऊ की ओर आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर लकड़ी की गुमटियों को टक्कर मारते हुए पलट गया। कंटेनर पलटते देख सड़क किनारे खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। सड़क किनारे ठेली लगाए कन्हैयालाल और स्कूटी से जा रहीं कक्षा नौ की छात्रा अंशिका (14) कंटेनर की नीचे दब गए। उनके अलावा ग्राम बूंचपुर निवासी सोनू (20), चचेरा भाई अंकित (23), भाउलपुर निवासी अमित (31) व आदर्श (18) भी कंटेनर की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर का क्लीनर छिबरामऊ असालतनगर निवासी सतेंद्र चतुर्वेदी अंदर ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल कपिल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने कंटेनर के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। यहां से सोनू, अंकित व सतेंद्र चतुर्वेदी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की जान गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद अफसरों के पहुंचने की टाइमलाइन

भाउलपुर चौराहा पर सुबह 8.26 बजे कंटेनर पलटा। सूचना पर 8.40 बजे पर डायल 112, 8.42 पर कसावा चौकी पुलिस, 9.06 बजे पर कोतवाल कपिल दुबे व एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी पहुंचे। 9.10 बजे विधायक अर्चना पांडेय इसके बाद 9.17 बजे पर सीओ सुरेश मलिक, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। 11.24 बजे डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, एआरटीओ इज्या तिवारी मौके पर पहुंची।

कोयले को निकालने के लिए एक घंटे करनी पड़ी मशक्कत
कंटेनर को उठाने के लिए अफसरों ने जेसीबी बुलाई पर वह कंटेनर को हिला तक नहीं सकी। तब हाइड्रा मौके पर मंगवाई गई। इस बीच पुलिस कर्मियों व गांवों के लोगों ने कंटेनर में लदे कोयले को बाहर निकालना शुरू कर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद खाली होने पर हाइड्रा और जेसीबी ने पलटे कंटेनर को सड़क से हटाया। दो घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed