{"_id":"6a0f538ddee5fecc13003d14","slug":"truck-parked-near-dhaba-collides-driver-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149414-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ढाबा के निकट खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ढाबा के निकट खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर कस्बे के निकट एक ढाबे के सामने बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरसहायगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुप्ता ढाबे के निकट देर रात साढ़े बारह बजे खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ढाबे के सामने खड़े कुछ अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक उसमें फंस गए। दोनों को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। हादसे में मैनपुरी के थाना औछा के ग्राम प्रहलादपुर निवासी सुरेंद्र यादव (45) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । वहीं इसी गांव का निवासी परिचालक अमित यादव (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हरियाणा के शहर करनाल से दाल लेकर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल परिचालक अमित यादव को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
चेताने के बाद भी पूर्व की घटनाओं से नहीं लिया सबक
जलालाबाद। अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर जलालाबाद कट के सामने स्थित गुप्ता ढाबा के पास दोनों तरफ ट्रक खड़े होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने एक मई के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था पर कई लोगों की जान जाने के बाद भी प्रशासन नहीं चेता और फिर एक बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
वर्जन
हाईवे किनारे जो भी वाहन खड़े होते हैं, उनका चालान किया जाता है। कुछ चालक मान नहीं रहे हैं, अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-रविशंकर त्रिपाठी, यातायात प्रभारी
Trending Videos