{"_id":"6a32ec53248a1027c004073a","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-bike-husband-critically-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1008-150956-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा। बाइक से बुधवार को रिश्तेदारी जा रहे दंपती को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिर कर पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कार्रवाई के लिए मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव निवासी योगेश कुमार पत्नी सुनीता देवी (32) के साथ नादेमऊ गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही मढ़पुरा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं घायल पति योगेश कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोग अभी तक नहीं पहुंच सके हैं, जिसके चलते पंचनामा की कार्रवाई नहीं हो सकी है। गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।