सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM truck runs over two friends returning after distributing wedding cards; groom critically injured.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहे दो दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा, दूल्हा गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 17 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार्ड बांटकर लौट रहे दो दोस्तों को डीसीएम ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि होने वाले दूल्हे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

DCM truck runs over two friends returning after distributing wedding cards; groom critically injured.
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिबरामऊ शादी की तैयारियों के बीच खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में होने वाला दूल्हा और उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।


जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम नगला बहोरी निवासी 25 वर्षीय पुष्पराज पुत्र सुखदेव सिंह, जो पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं, मंगलवार सुबह अपने मित्र 24 वर्षीय शिवम यादव पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी ग्राम वीलपुर, पोस्ट कमलपुर महमूदिया, थाना बेवर के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने निकले थे। परिजनों के अनुसार दोनों निमंत्रण पत्र वितरित कर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि बरुआ सबलपुर के सामने शेर-ए-पंजाब ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर डीसीएम स्वयं भी पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

 

परिजनों ने बताया कि पुष्पराज की लगुन 21 जून को आनी है तथा उनका विवाह जनपद औरैया के ग्राम पूर्वां पुने, पोस्ट तिलकपुर फार्म निवासी रामस्वरूप यादव की पुत्री श्वेता के साथ तय है। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दोनों युवकों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed