सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies after coming into contact with live wire

Kannauj News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with live wire
विज्ञापन
गुरसहायगंज। घर में आइसक्रीम बनाते समय मंगलवार को इन्वर्टर के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सीएचसी में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।


क्षेत्र की चौकी अनौगी के ग्राम खेड़ा निवासी जय नारायण (32) घर में आइसक्रीम बनाकर बाजार में बेचते थे। परिजनों ने बताया कि सुबह जय नारायण घर में आइसक्रीम बना रहे थे। तभी वह इन्वर्टर के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से झुलस गए और गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जय नारायण के परिवार में पत्नी नीतू के अलावा दो पुत्र रितिक और नैतिक हैं। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed