सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Warning of salary stoppage for negligence in UDISE data updating.

Kannauj News: यू-डायस प्लस डेटा अपडेट में लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Warning of salary stoppage for negligence in UDISE  data updating.
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को यू-डायस प्लस 2026-27 पोर्टल पर विद्यालय संबंधी सभी सूचनाओं को त्रुटिरहित ढंग से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने जारी निर्देशों में कहा कि यू-डायस प्लस 2026-27 के अंतर्गत विद्यालयों द्वारा अपलोड किए गए आंकड़ों की समीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर विसंगतियां सामने आई हैं। विशेष रूप से विद्यालय प्रोफाइल, उपलब्ध सुविधाएं, शिक्षक प्रोफाइल, छात्र प्रोफाइल, अवस्थापना सुविधाएं, आधारभूत संरचना तथा पीजीआई सूचकांक से संबंधित आंकड़ों में त्रुटियां पाई गई हैं। ऐसे में सभी विद्यालयों को अपने यहां उपलब्ध वास्तविक सुविधाओं और अभिलेखों के आधार पर पोर्टल पर दर्ज जानकारी का पुनः सत्यापन कर उसे शुद्ध एवं अद्यतन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयवार भौतिक उपलब्धता और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों का मिलान कर सही जानकारी अपलोड करना आवश्यक है, ताकि शासन स्तर पर तैयार होने वाली शैक्षिक योजनाओं और आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि यू-डायस प्लस 2026-27 के तहत उपलब्ध कराई गई जांच सूची के प्रत्येक बिंदु का गंभीरता से परीक्षण करें और विद्यालय का शुद्ध एवं त्रुटिरहित डेटा तत्काल पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed