{"_id":"6a319646e02c0591000b4783","slug":"the-river-is-calm-yet-the-administration-has-sounded-the-danger-siren-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150894-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नदी शांत पर प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नदी शांत पर प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। मानसून की दस्तक से पहले संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नदी भले ही अभी शांत दिखाई दे रही हो पर प्रशासन ने खतरे की आशंका को देखते हुए मंगलवार को गांवों में पहले से तैयारी का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर और कन्नौज कछोहा जुकईया, कटरी गंगपुर में मंगलवार को बाढ़ राहत चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को आपदा से बचाव के उपाय बताए गए।
एडीएम देवेंद्र सिंह के निर्देश पर आयोजित चौपाल में तहसीलदार सदर अवनीश कुमार सिंह, प्रशिक्षु नायब तहसीलदार नमन तिवारी, जिला आपदा विशेषज्ञ जय लक्ष्मी पाण्डेय, लेखपाल, ग्राम सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और तैयारी सबसे बड़ा बचाव है। तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। जिला आपदा विशेषज्ञ जय लक्ष्मी पाण्डेय ने चौपाल में मौजूद लोगों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरी आवश्यक सामान पहले से सुरक्षित स्थान पर रख लें। जलभराव वाले इलाकों, बिजली के खंभों और खुले तारों से दूरी बनाए रखें। खतरे की स्थिति बनने पर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
चौपाल के दौरान ग्रामीणों को आपातकालीन सहायता सेवाओं, राहत शिविरों और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ आने का इंतजार करने के बजाय उससे पहले तैयारी करना ही सबसे बड़ा बचाव है। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।