{"_id":"5f3b794887d93f366067ae66","slug":"after-strangulation-the-body-of-the-young-man-was-hanged-the-lover-had-arrived-to-meet-his-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका ने प्रेमी को दावत पर बुलाया, खाना खिलाया फिर सबने मिलकर दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका ने प्रेमी को दावत पर बुलाया, खाना खिलाया फिर सबने मिलकर दी दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 19 Aug 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
गलाघोंट कर प्रेमी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में थरियांव थानाक्षेत्र के बघैला गांव में महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी की सोमवार रात गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को घर में ही फांसी के फंदे पर लटका दिया। महिला की सूचना पर रात करीब 12 बजे पुलिस पहुंची।
Trending Videos
घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
थरियांव थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रोहित उर्फ भूरा लोधी का बेटा मोनू (22) का पड़ोसी गांव बघैला की लक्ष्मी पत्नी राजू से प्रेम प्रसंग था। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। प्रेम प्रसंग के चलते अक्सर मोनू महिला से मिलने जाता था। मोनू की मां छेद्दी देवी छोटे बेटे सोनू के साथ सोमवार रात करीब 10 बजे खेत गई थी।
उसने मोनू को नलकूप से घर भेज दिया था। वह घर जाने की जगह लक्ष्मी से मिलने पहुंच गया। इसकी जानकारी किसी तरह घर के बाहर सो रहे लक्ष्मी के ससुर चंद्रपाल को हो गई तो वह छत के रास्ते लक्ष्मी के कमरे तक पहुंच गया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

घर के बाहर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि चंद्रपाल ने अपने भाई सूरजपाल और ननकाई को बुलाकर मोनू को पहले पीटा और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को खिड़की से फंदे पर लटका दिया। इसके बाद लक्ष्मी से 112 नंबर पर फोन कराकर पुलिस को युवक के खुदकुशी कर लेने की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी लक्ष्मी और उसके ससुर की कहानी पर शक हुआ। सख्ती से लक्ष्मी से पूछताछ की तो उसने पूरी हकीकत बयां कर दी। इसके बाद मोनू के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई।

गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मोनू की मां छेद्दी की तहरीर पर लक्ष्मी देवी, उसके ससुर चंद्रपाल, चचिया ससुर सूरजपाल, ननकाई के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। मां छेद्दी का आरोप है कि लक्ष्मी ने प्रेम प्रसंग में फंसाकर मोनू को साजिश के तहत घर बुलाया। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि एफआईआर के आधार पर आरोपियों को जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।
दावत पर बुलाया था घर
महिला और युवक के बीच करीब दो साल से करीबी थी। अक्सर युवक छिप छिपाकर महिला से मिलने जाता था। घटना की रात भी महिला ने युवक को मुर्गे की दावत पर बुलाया था। खाना खाने के बाद महिला के कमरे में ही युवक सो गया था। अचानक शोर शराबा होने पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया था।
सलेमपुर गांव के मोनू और लक्ष्मी के खेत जुड़े हैं। लक्ष्मी तीन बच्चों की मां है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि करीब दो साल से लक्ष्मी और मोनू के बीच दोस्ती थी। लक्ष्मी ने सोमवार रात मुर्गे की दावत दी थी। अचानक रात को लक्ष्मी के परिजनों ने दरवाजा खुलवाने के लिए प्रयास किया। इसी दौरान लक्ष्मी के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। महिला के कमरे तक लोग छत के रास्ते पहुंचे थे।

गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लक्ष्मी ने शव लटकता देखा तो हत्या किए जाने का शोर मचा दिया। हालांकि महिला के ससुर व बाकी आरोपियों ने पुलिस के सामने हत्या करना नहीं कबूल किया है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि युवक के पैर जमीन पर टिके थे। गले के निशान से प्रथम दृष्टयता मामला रस्सी से गला कसने के बाद शव को लटकाने का प्रतीत हुआ है। हत्या की पूरी संभावना है। लेकिन सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी।
पिता ने कई बार बेटे को समझाया था
दोनों पक्ष के लोगों को मोनू और लक्ष्मी के संबधों की बात पता थी। घटना से मोनू के पिता भूरा का रो-रो कर हाल बेहाल दिखा। पिता ने बताया कि बेटे मोनू को कई बार लक्ष्मी के घर आने जाने से रोका था। उसने एक बार उसकी नहीं सुनी थी। रोकने पर मोनू जहर खाकर जान देने की धमकी देता था। मोनू से छोटे दो भाई सोनू, श्रवण हैं। एक बड़ी बहन प्रीती शादीशुदा है।