सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agnipath Protest, Conspiracy to protest violently in Kanpur failed, bonds filled with five thousand people

Agnipath Protest: कानपुर में हिंसक प्रदर्शन की साजिश विफल, पांच हजार लोगों से भराए मुचलके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 08:07 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच कानपुर में हिंसक प्रदर्शन की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिये युवाओं ने प्रदर्शन की तैयारी कर रखी थी। 

Agnipath Protest, Conspiracy to protest violently in Kanpur failed, bonds filled with five thousand people
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को बंदी और विरोध प्रदर्शन करने की साजिश सक्रिय हुई पुलिस ने विफल कर दी। रविवार रात को ही पुलिस को प्रदर्शन के इनपुट मिल गए। पुलिस सभी संभावित इलाकों में सुबह से ही सक्रिय नजर आई। नतीजतन कहीं भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। 

Trending Videos

अग्निपथ योजना के विरोध में शहर में लगातार प्रदर्शन व बवाल का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पुलिस की सक्रियता बढ़ने व समय रहते कार्रवाई करने से प्रदर्शनकारियों के हौसले पस्त पड़ गए। एक व्हाट्सएप ग्रुप पर युवकों की आपसी चैट पुलिस के हाथ लगी, जिसमें रामादेवी पुलिस चौकी फूंकने की बात की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इससे संबंधित चार लोगों को पकड़कर जेल भेजा था। इसी तरह 19 जून को प्रदर्शन करने का एलान करने वाले एक ग्रुप को भी पुलिस ने करीब 12 घंटे पहले हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सोमवार को कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से सब सामान्य रहा। 

यहां थी प्रदर्शन की तैयारी  
युवाओं के अलग-अलग समूह सोमवार को रामादेवी, नौबस्ता, पनकी समेत कई इलाकों में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे। व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुपों पर इसकी जानकारी साझा की जा रही थी। प्रदर्शन को सफल बनाने का आवाहन किया जा रहा था। 

सोमवार को शहर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी। इसका इनपुट एक दिन पहले मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। चिह्नित जगहों पर पुलिस की तैनाती से स्थिति सामान्य रही। आगे भी सतर्कता जारी रहेगी।   -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed