Auraiya: हाथों-पैरों में जंजीरें बांध देवकली धाम पहुंचे संदीप, अनोखे अंदाज में दिया बुराइयों से दूरी का संदेश
Auraiya News: समाज में बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर के चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। कैदी की वेशभूषा पहनकर हाथ-पैरों में जंजीरें बांधे संदीप मंगलवार को देवकली धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने समाज को जागरूक करने के लिए एक मिसाल पेश की है। कैदी की वेशभूषा पहनकर और हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर संदीप ने लोगों से नशा, अपराध और सामाजिक बुराइयों को त्यागकर ईश्वर की भक्ति व धर्म का मार्ग अपनाने का आह्वान किया। शनिवार को इसी रूप में कांवड़ यात्रा पर निकले संदीप ने मंगलवार को ऐतिहासिक देवकली धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
मंदिर परिसर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
देवकली धाम मंदिर परिसर में जलाभिषेक के बाद संदीप गुप्ता ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गलत रास्ता, नशा और अपराध इंसान को अंततः बंधनों और जेल की सलाखों के पीछे धकेल देता है। जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है, इसलिए हर इंसान को बुराइयों का त्याग कर सदाचार और धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। हाथों-पैरों में जंजीर जकड़े और कैदी के कपड़ों में संदीप के इस अनोखे रूप को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं ने लिया बुराइयां छोड़ने का संकल्प
संदीप के इस अनूठे सामाजिक जागरूकता अभियान की मंदिर में मौजूद लोगों और दर्शनार्थियों ने जमकर सराहना की। उनके विचारों से प्रभावित होकर कई श्रद्धालुओं ने बुराइयों व नशे से दूर रहकर सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। देवकली धाम में संदीप का यह संदेश दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा।