सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Pickup truck rams into stationary truck vehicle mangled driver extricated by cutting open the cabin

Auraiya: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, वाहन के उड़े परखच्चे, केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 13 Jun 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया के नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद कटर से केबिन काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

Auraiya Pickup truck rams into stationary truck vehicle mangled driver extricated by cutting open the cabin
Auraiya Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के अनंतराम कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे औरैया से इटावा की ओर जा रही पिकअप कौशल फिलिंग स्टेशन के पास खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप की केबिन के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर केबिन में फंस गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर से केबिन काटकर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया।


इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र के गांव अहरौली शेख निवासी जितेंद्र कुमार (32) पुत्र बलवान सिंह शुक्रवार रात पिकअप लेकर औरैया से इटावा की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे जैसे ही जलूपुर के पास पहुंचा था। तभी उसकी तेज रफ्तार पिकअप कौशल फिलिंग स्टेशन के पास पहले से खड़े ट्रक में जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन





पिकअप का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर जितेंद्र बुरी तरह उसमें फंस गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के होटल और पंप के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह पुलिस बल और फायर बिग्रेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाईवे क्रेन को सूचना दी। केबिन में फंसा चालक निकालने के लिए चिल्लाता रहा।

कटर की मदद से केबिन काटकर बाहर निकाला
लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इलेक्ट्रॉनिक कटर की मदद से केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया और हाईवे एम्बुलेंस की मदद से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल औरैया ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। नेशनल हाईवे पर खड़े वाहन आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने सड़क हादसे में ड्राइवर घायल हुआ है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed