पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bahujan Samaj Party preparation for by election 2019 in up

यूपी: उप चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा को सता रहा ये डर, नए महासचिव को कहना पड़ा हम सबसे मजबूत

Sun, 18 Aug 2019 03:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Aug 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
Bahujan Samaj Party preparation for by election 2019 in up
मायावती - फोटो : ANI
यूपी में होने वाले उप चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए हुआ सपा और बसपा का गठबंधन भी अब खुल चुका है। ऐसे में बसपा ने उपचुनाव को जीतने के लिए रणनीति बनाना शुरु कर दिया है लेकिन पार्टी को एक डर सता रहा है। 
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा ने शनिवार को संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उनकी पूरी बैठक इस बिंदु पर टिकी रही कि किस तरह से बूथ स्तर पर धाक जमानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संदेश दिया कि प्रदेश में वे भाजपा के बाद सबसे मजबूत दल हैं।
विज्ञापन


 

पार्टी को थामे रहें कार्यकर्ता, संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में हुआ मंथन

सत्ता आती जाती रहती है। सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाकर फिर से सत्ता में वापस आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी का दामन थामें रहें। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद आरएस कुशवाहा पहली बार कानपुर आए थे।

महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने जाजमऊ पुल पर उनका स्वागत किया। इसके बाद नवीन मार्केट स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय में जिला कमेटी के साथ बैठक की। पदाधिकारियों को समझाया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पैठ बनाएं।

पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनें। इस दौरान मुख्य जोन इंचार्ज जितेंद्र संखवार, कानपुर मंडल के जोन इंचार्ज नरेंद्र कुशवाहा, बौद्ध प्रिय गौतम, मुकेश कठेरिया, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, प्रवेश कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed