बांदा: अचानक भरभराकर गिरी पड़ोसी की दीवार, मलबे में दबकर पिता और छह माह की मासूम की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर
Banda News: बबेरू कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात पड़ोसी की जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे में एक ही परिवार के चार लोग दब गए। इस भीषण हादसे में पिता और छह माह की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तराया गांव में मंगलवार रात पड़ोसी की दीवार अचानक गिरने से एक परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। हादसे में पति और छह माह की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
तराया गांव निवासी राजेश सिंह (40) रात में पत्नी सावित्री देवी (35) और दो बेटियों के साथ घर में थे। बताया गया कि पड़ोसी की दीवार का दबाव राजेश के घर की दीवार पर पड़ा, जिससे दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में राजेश, उनकी पत्नी सावित्री देवी और दोनों बेटियां दब गईं।
मां-बेटी की हालत गंभीर
हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। डॉक्टरों ने राजेश सिंह और उनकी छह माह की बेटी रश्मि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सावित्री देवी और तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।