{"_id":"6a8da8e8b8400a36b100b24f","slug":"banda-three-people-including-two-women-die-while-crossing-a-drain-one-survives-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में दर्दनाक हादसा: नाला पार करते समय दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में दर्दनाक हादसा: नाला पार करते समय दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक की बची जान
Tue, 25 Aug 2026 08:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को बारिश के बाद उफनाए बहा नाले को पार करते समय चार किसान तेज बहाव में बह गए। हादसे में चाची और भतीजे समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। एक किसान ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए।
विज्ञापन
गुजेनी गांव के किसान बहा नाले के दूसरी ओर खेती-किसानी के काम से गए थे। दिनभर हुई बारिश से नाले में अचानक बाढ़ आ गई। शाम को किसान रामखेलावन अपनी पत्नी कुसुमरानी और भतीजे कोमल के साथ लौट रहे थे। उनके साथ सिया भी मौजूद थीं। चारों नाला पार करने के लिए तैरने लगे लेकिन तेज बहाव में चारों बह गए। हादसे में गुजेनी निवासी भतीजा कोमल (27) पुत्र छोटेलाल, चाची कुसुमरानी (30) पत्नी रामखेलावन और सिया (50) पत्नी फूलचंद्र की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं चाचा रामखेलावन (35) पुत्र सुखलाल किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी तलाश के बाद तीनों के शव बरामद किए। मृतक कोमल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गया है। कुसुमरानी के दो पुत्र और सिया का एक पुत्र है। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
नाले पर पुल न होने से हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि गुजेनी का बहा नाला पारा और भाटी गांवों को जोड़ने वाला आम रास्ता है। नाले पर आज तक पक्का रास्ता या पुल नहीं बन सका है। बारिश के दिनों में नाले में पानी बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। घटना की जानकारी पर बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।