{"_id":"5fa836028ebc3e9bea14f29c","slug":"bangarmau-by-election-counting-of-votes-tomorrow-people-will-be-able-to-know-the-results-on-the-election-commission-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांगरमऊ उपचुनाव: मतगणना कल, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर परिणामों की जानकारी कर सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगरमऊ उपचुनाव: मतगणना कल, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर परिणामों की जानकारी कर सकेंगे लोग
Mon, 09 Nov 2020 09:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
इवीएम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बांगरमऊ उपचुनाव की मतगणना को मात्र एक दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने गणना से संबंधित हर व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया है। चुनाव परिणामों की हर राउंड की जानकारी आम लोग ऑनलाइन ले सकेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।
10 नवंबर को बांगरमऊ उपचुनाव की मतगणना होनी है। वोटों की गिनती दहीचौकी वेयरहाउस में होगी। जिला प्रशासन ने वेयरहाउस में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। केंद्रीय पुलिस बल के अलावा राज्य पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं। मतगणना को लेकर मात्र 24 घंटे का ही समय शेष बचा है।
ऐसे में हर व्यक्ति की निगाहें परिणामों पर ही लगी हुई हैं। प्रशासन ने तीनस्तर पर वोटों की गिनती कराने की व्यवस्था की है। इसलिए परिणाम जारी होने में कुछ समय लग सकता है। मीडियाकर्मियों को प्रत्येक राउंड अथवा एक घंटे के बाद माइक से अनाउंसमेंट करके प्रत्याशीवार मतगणना की स्थिति के साथ रुझान बताए जाएंगे।

वहीं, आम जनता को सहूलियत देने के लिए ऑनलाइन परिणाम भी जारी किए जाएंगे। लोग घर बैठे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गणना के हर राउंड की जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए हर एआरओ टेबुल पर वेबकैम लगाया गया है। हर दौर की मतगणना के बाद सभी उम्मीदवारों को प्राप्त मतों का विवरण भी देखा जा सकेगा। मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतगणना के हर राउंड की जानकारी मिल सकेगी।
48 घंटे पूर्व मतगणना की हुई मॉकड्रिल
दही चौकी के वेयर हाउस में मंगलवार सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना की मॉकड्रिल (रिहर्सल) रविवार को की गई। एनआइसी में ऑनलाइन रिहर्सल के दौरान मतगणना के प्रपत्रों की फ ीडिंग व रीडिंग के अलावा मैन्यूअल टैब्युलेशन शीट तैयार करने की जानकारी कार्मिकों को दी गई।
वहीं, निराला प्रेक्षागृह में ईवीएम से वोट की गिनती, टैब्युलेशन शीट से मिलान आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मुख्य मॉकड्रिल दही चौकी के वेयर हाउस में 14 टेबलों पर की गई। मतगणना में 136 कर्मचारी लगाए गए हैं।
रिहर्सल के दौरान मतगणना कार्मिकों में सुपर काउंटिंग सुपरवाइजर, सहायक सुपरवाइजर, माइक्रो आब्जर्वर आदि शामिल रहे। वहीं, आरओ टेबल, टैब्युलेशन शीट व ईवीएम वोटों के मिलान के लिए लगाए जाने वाले कर्मचारी को भी रिहर्सल में शामिल किया गया।