सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Azad Samaj Party's National President Chandrashekhar said- Bahujan Samaj is in danger

UP: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर बोले- बहुजन समाज खतरे में, छीना जा रहा हक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: लाजपत भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बहुजन समाज खतरे में है। उनका हक छीना जा रहा है।

UP: Azad Samaj Party's National President Chandrashekhar said- Bahujan Samaj is in danger
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजाद समाज पार्टी की ओर से शनिवार को लाजपत भवन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक तीर से कई निशाने साधे। कहा कि बहुजन समाज खतरे में है। पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकार, आरक्षण, शिक्षा और रोजगार काे खत्म किया जा रहा है। इस वर्ग के लोगों के साथ हर जगह अन्याय हो रहा है।

Trending Videos



सांसद ने अल्पसंख्यकों को लेकर भी नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलाकर गिराया जा रहा है। दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी के पीडीए को भी चुनाैती दे डाली। सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था न के बराबर है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2027 में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने डीएम-सीएमओ विवाद में निलंबित किए गए सीएमओ का पक्ष लेते हुए कहा कि सीएमओ को जातिसूचक गालियां दी गईं और अपमानित करके हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed