{"_id":"69dc7e9327b8edf3f005ab98","slug":"hardoi-body-of-trainee-constable-who-drowned-while-filming-a-reel-while-bathing-in-canal-recovered-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: नहर में नहाते समय रील बनाने में डूबे प्रशिक्षु सिपाही का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: नहर में नहाते समय रील बनाने में डूबे प्रशिक्षु सिपाही का शव बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
गौरव उर्फ राजन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के रसूलापुर के पास शारदा नहर के फॉल में नहाते समय रील बनाने के दौरान डूबे प्रशिक्षु सिपाही का शव सोमवार सुबह बरामद हुआ। औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी गौरव कुमार (26) पुलिस लाइन में सिपाही का प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके साथ औरैया के ही सैदवैया निवासी राजेंद्र और इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के मैजदुद्धी निवासी सुरजीत शर्मा भी यहां प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। रविवार दोपहर यह तीनों पुलिस लाइन के बाहर स्थित एक दुकान पर खरीदारी के लिए जाने की बात कहकर परिसर से निकले थे। इसके बाद शहर के रहने वाले कुछ परिचितों के साथ दोपहर में शारदा नहर में नहाने के लिए बाइक से चले गए।
Trending Videos
टड़ियावां थानाक्षेत्र के रसूलापुर गांव के सामने शारदा नहर में बने फॉल में गौरव, राजेंद्र और सुरजीत नहाने लगे। इस दौरान यह लोग सेल्फी भी खींच रहे थे। साथ गए दोस्त बाहर खड़े होकर इनकी फोटो खींच रहे थे। इसी बीच अचानक तीनों डूबने लगे। साथ गए दोस्तों ने राजेंद्र और सुरजीत को किसी तरह बाहर निकाल लिया जबकि गौरव डूब गया। राजेंद्र और सुरजीत ने इसकी जानकारी टोली नायक को दी। टोली नायक ने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ हरियावां अजीत चौहान ने मौके पर पहुंचकर गौरव की तलाश स्थानीय गोताखोरों से शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन