{"_id":"69dbd77e9f1b624e710dca26","slug":"market-traders-suffer-due-to-dilapidated-construction-and-chaos-responsible-people-are-unaware-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147921-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जर्जर निर्माण और अव्यवस्था से बेहाल मंडी के व्यापारी, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जर्जर निर्माण और अव्यवस्था से बेहाल मंडी के व्यापारी, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन
फोटो-01- गल्ला मंडी की मुख्य सड़क पर हुए गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जनपद को करोड़ों का व्यापार देने वाली नवीन गल्ला मंडी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पिछले काफी समय से मंडी परिसर में कोई बड़ा सुधार कार्य न होने के कारण यहां के व्यापारी और दूर-दराज से आने वाले किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। निर्माण कार्य जर्जर हो चुके हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बाद भी मौन साधे हैं।
नवीन गल्ला मंडी की हालत यह है कि मंडी के मुख्य गेट के चेक पोस्ट से लेकर मंडी दफ्तर तक की सड़क कई स्थानों पर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। यही हाल धर्म कांटा से लेकर व्यापार मंडल भवन और मंडी दफ्तर के सामने वाले डिवाइडर मार्ग का है। धूल और गड्ढों के कारण किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निकलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। व्यापारियों का कहना है कि वह लगातार टैक्स भर रहे हैं फिर भी उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल के अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने सुधार के लिए मंडी सचिव को ज्ञापन भी दिया है। इसमें आरोप लगाया कि परिसर में निर्माण कार्य हुए करीब 25 से 30 वर्ष हो चुके हैं। ए, बी, सी और डी श्रेणी की दुकानों के सामने बने टिनशेड गल चुके हैं, बरसात के दिनों में माल भीगने का डर बना रहता है। जल निकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। मंडी सचिव ज्योति जौहरी ने कार्य कराने का आश्वासन दिया है।
मांगों पर विचार करने की मांग
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि फेस-1 की सभी श्रेणियों की दुकानों के सामने जर्जर टिनशेड का पुनर्निर्माण कराया जाए। फेस-2 की नवनिर्मित 40 दुकानों (सी श्रेणी) के सामने नए टिनशेड की व्यवस्था कराई जाए और मुख्य गेट, चेक पोस्ट और व्यापार मंडल की ओर जाने वाली सड़कों सहित आरसीसी फड़ों की मरम्मत कराने की मांग की।
Trending Videos