{"_id":"69dbd807e3240c52bc03b132","slug":"the-senior-team-lost-to-hdca-green-by-84-runs-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1488075-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एचडीसीए ग्रीन के आगे 84 रनों से पराजित हुई सीनियर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एचडीसीए ग्रीन के आगे 84 रनों से पराजित हुई सीनियर टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से टूर्नामेंट के लिए कराए गए अंडर-23 के ट्रायल में रविवार को एचडीसीए की ग्रीन और सीनियर टीम के बीच मैच हुआ। सीएसएन पीजी कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में एचडीसीए ग्रीन ने मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। ग्रीन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 230 रनों का लक्ष्य रखा जिसे सीनियर टीम प्राप्त नहीं कर सकी और 84 रनों से हार गई।
हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के बीच हो रहे ट्रायल मैच में अंडर-23 के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सीएसएन के मैदान पर टीम ग्रीन और सीनियर के बीच मैच में एचडीसीए ग्रीन ने टॉस जीता। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ग्रीन ने निर्धारित 40 ओवर में 230 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर वर्ग की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम का कोई खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल सका। लगातार विकेट गिरने से पूरी टीम सिर्फ 146 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम ग्रीन ने इस मैच को 84 रनों से जीत कर मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। मैच के दौरान हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अंपायरिंग कुलदीप यादव व मोहम्मद इस्माइल और स्कोरिंग सोनेंद्र त्रिपाठी ने की।
Trending Videos