{"_id":"69dbd7b6ffa0aa89da06ed9d","slug":"cardholders-protest-over-less-ration-ration-dealer-stops-distribution-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147915-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कम राशन देने पर कार्डधारकों का हंगामा, कोटेदार ने बंद किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कम राशन देने पर कार्डधारकों का हंगामा, कोटेदार ने बंद किया वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। भरखनी विकास खंड के निजामपुर गांव में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार कार्ड धारकों को दो से तीन किलोग्राम कम राशन वितरित कर रहा था। इस पर आपत्ति जताई तो कोटेदार ने वितरण बंद कर कार्ड धारकों को लौटा दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
निजामपुर में 434 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। इसके अलावा 51 अंत्योदय कार्ड धारक भी दुकान से संबद्ध हैं। रविवार सुबह गांव में राशन वितरण हो रहा था। इस दौरान कुछ कार्ड धारकों ने हर कार्ड पर दो से तीन किलो राशन कम दिए जाने का आरोप लगाकर आपत्ति जताई। वितरण से संबंधित पर्ची भी न देने का आरोप लगाया। साथ ही पूरा राशन दिए जाने की मांग की। इसको लेकर हंगामा हो गया।
इससे झल्लाए कोटेदार ने राशन वितरण ही बंद कर दिया। पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सवायजपुर के एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच आख्या मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos