सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   He made indecent remarks about his mistress and when he got a blunt reply, he strangled her to death with a stick.

Hardoi News: मलकिन का हाल पूछ की अभद्र टिप्पणी, खरा जवाब मिलने पर लाठी से गला दबाकर की थी हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
He made indecent remarks about his mistress and when he got a blunt reply, he strangled her to death with a stick.
फोटो-18-गुड्डू उर्फ ओमकार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई / भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के आदमपुर में एक माह पहले हुई किसान की हत्या में पुलिस ने मल्हपुर के पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान ने शराब के नशे में किसान की पत्नी को पहले मलकिन कहा और फिर उनके चरित्र पर अभद्र टिप्पणी की थी। किसान ने इस पर पूर्व प्रधान से गाली-गलौज की थी। इसी का बदला लेने के लिए पूर्व प्रधान ने किसान की हत्या कर दी थी। हत्या में इस्तेमाल लाठी भी बरामद हो गई है।
Trending Videos




आदमपुर निवासी केशन (43) खेती करते थे। अधबने मकान के पास ही परचून की छोटी सी दुकान चलाते थे और कुत्ता काटने पर पीड़ित को जड़ी बूटी भी देते थे। 11 मार्च की रात केशन अपने अधबने मकान में ही बेटी सरिता और बुजुर्ग मां सुमित्रा के साथ थे। पत्नी उर्मिला और बेटा रिश्तेदारी में गए थे। 12 मार्च की सुबह लगभग पांच बजे सरिता ने केशन की हत्या लाठी से गला दबाकर किए जाने की सूचना परिजनों को दी थी। छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। घटना की विवेचना पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि मल्हपुर का पूर्व प्रधान गुड्डू उर्फ ओमकार 11 मार्च की शाम कुत्ता काटने की दवा लेने केशन के पास गया था। परचून की दुकान के पास दोनों ने साथ में शराब पी थी। इस दौरान गुड्डू ने केशन की पत्नी के बारे में पूछा था कि मलकिन कहां हैं। इस पर रिश्तेदारी में जाने की बात केशन ने कही थी।
पुलिस का दावा है कि इसके बाद गुड्डू ने केशन की पत्नी के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे नाराज होकर केशन ने गुड्डू से गाली-गलौज की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के सामने गुड्डू को अपनी बेइज्जती महसूस हुई। उस वक्त गुड्डू वहां से चला गया लेकिन देर रात वापस आकर उसने लाठी से गला दबाकर केशन की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लाठी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।



बेटी के सामने हुई थी हत्या, धमकी पर थी चुप
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि केशन की हत्या करने के लिए जब गुड्डू उसके अधबने मकान में पहुंचा तो मृतक की बेटी सरिता भी कुछ ही दूरी पर सो रही थी। गुड्डू ने जब केशन का गला दबाया तो छटपटाहट होने पर आवाज मुंह से निकल गई। इस पर सरिता जाग गई। उसने हत्या होते हुए देखी लेकिन आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे घसीट लिया। किसी को भी इस बारे में बताने पर पिता जैसा कर देने की धमकी दी। यही वजह थी कि सब कुछ जानकार भी बेटी चुप थी लेकिन जब पुलिस को अहम सुराग मिल गए तो बेटी ने भी सच बता दिया।




पहले कहता रहा मोबाइल है नहीं... पुलिस ने बताया कॉल का ब्योरा, तब उगला सच

हत्या की यह घटना ठंडे बस्ते में चली गई थी। लगभग 15 दिन पहले कुरसठ के चौकी प्रभारी विनोद शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर अतरौली में तैनाती मिली। प्रभारी निरीक्षक ने इस घटना की जांच उन्हीं को सौंप दी। इसके बाद मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ी। घटना के समय सक्रिय मोबाइल नंबरों समेत सर्विलांस की मदद से कुछ और ब्योरा निकलवाया गया। इस आधार पर पुलिस ने गुड्डू से पूछताछ की। पहले तो उसने मोबाइल होने से इन्कार कर दिया फिर पुलिस ने बताया कि घटना के दिन 9:28 बजे तक गुड्डू का मोबाइल चालू था और उसकी लोकेशन भी घटनास्थल के पास थी। पुलिस ने उसे यह भी बता दिया कि फिर तीसरे दिन मोबाइल ऑन किया गया। इस पर गुड्डू ने सच उगल दिया और घटना को अंजाम देना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed