फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brij Bhushan says—if the decision were in my hands, I wouldn’t give the Congress more than 25 seats

यूपी: बृजभूषण बोले- कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देता, अगर मेरे हाथ में होता फैसला

Sun, 25 Oct 2026 07:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 25 Oct 2026 07:04 PM IST
सार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के दशहरा मिलन समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2027 में मुकाबला दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
Brij Bhushan says—if the decision were in my hands, I wouldn’t give the Congress more than 25 seats
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का फैसला उनके हाथ में होता तो वह कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। वह रविवार को इटावा में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच की ओर से आयोजित दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह रविवार को अपने निजी हेलिकॉप्टर से इटावा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह कार्यक्रम स्थल पर गए। समारोह में उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों को संबोधित किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की राजनीति, विपक्षी दलों के बीच संबंधों और विभिन्न नेताओं के बयानों पर अपनी राय रखी। 
विज्ञापन


ओवैसी को बताया नेता, फारूक अब्दुल्ला पर साधा निशाना
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्हें नेता बताया। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के प्रति उनके रुख पर निशाना साधा। बृजभूषण सिंह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान के प्रति प्रेम कभी-कभी सामने आ जाता है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। कहा कि पाकिस्तान में भारत से लड़ने की ताकत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश को आजम खान से पहले ही मिलना चाहिए था
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजम खान से मुलाकात करने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को आजम खान से कुछ और पहले मिलना चाहिए था। उनकी इस टिप्पणी के साथ ही सपा के भीतर नेताओं के आपसी संबंधों और विपक्षी राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed