{"_id":"6a7b4dadeb5c04a46a0d8f99","slug":"chitrakoot-retired-sub-inspector-killed-after-truck-hits-his-motorcycle-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, नहीं लगाया था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, नहीं लगाया था हेलमेट
Tue, 11 Aug 2026 09:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:59 PM IST
सार
चित्रकूट जिले में सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की जान चली गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा के पास मंगलवार की रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। दरोगा अपने गांव राजापुर के सगवारा से कर्वी लौट रहे थे। लोढ़वारा नो एंट्री पॉइंट के पास पीछे से बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़े दूसरे ट्रक में भिड़ गई।
विज्ञापन
हादसे में दरोगा के सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के बडे बेटे देवेंद्र मिश्रा अनुदेशक के पद पर लोहरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। छोटा बेटा महिंद्रा कंपनी में काम करता है, पत्नी मिथलेश देवी गृहिणी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन