फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot SDRF and Home Guard rescue operation 180 people safely evacuated in 15 hours

चित्रकूट: ‘रात का अंधेरा और तेज बहाव’, एसडीआरएफ-होमगार्ड का रेस्क्यू, 15 घंटे में 180 लोगों को सुरक्षित निकाला

Sun, 30 Aug 2026 09:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 09:06 AM IST
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने रविवार को 15 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

विज्ञापन
Chitrakoot SDRF and Home Guard rescue operation 180 people safely evacuated in 15 hours
चित्रकूट में एसडीआरएफ और होमगार्ड का रेस्क्यू - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने रविवार को 15 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने मझगवां से लेकर चित्रकूट तक कई जगहों पर जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू किया।

विज्ञापन

टीम सुबह आठ बजे रवाना हुई थी। मझगवां थाना क्षेत्र में थाने से 500 मीटर पीछे तेज बहाव के कारण एक किमी के दायरे में 8-10 घरों के लोग फंस गए थे। कंट्रोल रूम सतना और जिला सेनानी के निर्देश पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चले ऑपरेशन में 20 लोगों और पानी में बंधे दो  मवेशियों को बचाया गया।

विज्ञापन

रात 10 बजे तक करीब 150 लोगों को निकाला गया
इसके बाद पेंड्रा पुल के पास बाढ़ में फंसे दो ट्रक ड्राइवरों को लाइव जैकेट और रस्सी के सहारे निकाला गया। पेंड्रा में चित्रकूट मार्ग बंद होने से टीम कोठी-सिंहपुर-कालिंजर होते हुए शाम 5:30 बजे चित्रकूट पहुंची। चित्रकूट में बस स्टैंड के पीछे की बस्ती में सबसे बड़ा ऑपरेशन चला, जहां रात 10 बजे तक करीब 150 लोगों को निकाला गया।

चित्रकूट थाना परिसर में स्टैंड-बाय पर है टीम
इसके बाद भारतघाट में पर्यटक बंगले के सामने एक मकान में फंसे 10 लोगों को रात 11 बजे तक रेस्क्यू किया गया। इस पूरे अभियान में कंपनी कमांडर अमित कुमार पटेल के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवानों ने लगातार बोट चलाई, जबकि होमगार्ड जवानों ने बोट उतारने-चढ़ाने और लोगों को संभालने में सहयोग किया। फिलहाल टीम चित्रकूट थाना परिसर में स्टैंड-बाय पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed