{"_id":"6072c1818ebc3e8d1d4f38b7","slug":"coronavirus-cases-in-kanpur-news-updates-12-people-positive-in-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: घाटमपुर में आरओ, एआरओ समेत 12 लोग पॉजिटिव, तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: घाटमपुर में आरओ, एआरओ समेत 12 लोग पॉजिटिव, तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Apr 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार
- बढ़ते मामले को लेकर सीएचसी में कोरोना की जांच लगातार जारी
सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक तरफ जहां पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है वहीं दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते मामले परेशानी का सबब बने हैं। घाटमपुर में आए दिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे निर्वाचन अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव निकल आए हैं।
रविवार को एंटीजन जांच में पतारा ब्लॉक में आरओ, एआरओ, एडीओ पंचायत समेत 10 कर्मचारी व क्षेत्र के अन्य दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। घाटमपुर में पिछले सात दिनों में लगभग 22 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। बढ़ते मामले को लेकर क्षेत्र के तीनों सीएचसी में कोरोना की जांच लगातार जारी है। टीकारकरण अभियान के तहत घाटमपुर, पतारा व भीतरगांव में लोगों को वैक्सीनेशन भी लगाई जा रही है।
Trending Videos