Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Ganga Expressway accident High speed car mounts divider software engineer wife and two sons died

यूपी: ‘रफ्तार ने छीनीं सांसें’, 40 मीटर दूर गिरा इंजन, शव के उड़े चीथड़े, सड़क पर बिछीं थीं लाशें, हरदोई हादसा

Thu, 12 Nov 2026 09:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Nov 2026 09:49 AM IST
सार

Hardoi Road Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर भाई दूज और छठ मनाने नोएडा से प्रयागराज जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में इंजीनियर, उनकी पत्नी और दोनों मासूम बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। माना जा रहा है कि घटना के समय कार की रफ्तार बहुत तेज थी। यही वजह रही कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

विज्ञापन
Hardoi Ganga Expressway accident High speed car mounts divider software engineer wife and two sons died
Hardoi Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में भाई दूज और छठ मनाने नोएडा से प्रयागराज जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार गंगा (एक्सयूवी 300) एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उनकी पत्नी और दोनों बेटों की मौत हो गई। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाकर स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा किया और यूपीडा की कार पलट दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने हालात संभाले। चारों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रयागराज के नीमसरॉय मुड़ैरा के ईडब्लूएस 431 निवासी सौरभ उपाध्याय (39) नोएडा में एक आईटी कंपनी में काम करते थे। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे।उनकी दो बहनें प्रयागराज में रहती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई कार
भाई दूज और छठ पूजा के मद्देनजर बुधवार सुबह सौरभ अपनी पत्नी मेनका उपाध्याय (36), बेटे व्योम उपाध्याय (7) और शिवओम उपाध्याय (4) के साथ कार से प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। कार सौरभ चला रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 317 पर सांडी थाना क्षेत्र के भट्योली माफी के पास कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराकर उसी पर चढ़ गई।

विज्ञापन

दो की मौके पर ही मौत
घटना में सौरभ और मेनका की मौके पर ही मौत हो गई। व्योम को सांडी सीएचसी और शिवओम को बिलग्राम सीएचसी यूपीडा की एंबुलेंस से ले जाया गया। सांडी सीएचसी में व्याेम को मृत घोषित कर दिया गया। शिवओम को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में शिवओम को भी मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

यूपीडा से मांगे गए हैं सीसीटीवी फुटेज
उधर, घटनास्थल पर यूपीडा और पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची यूपीडा की कार को पलट दिया और कर्मचारियों को दौड़ा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने ग्रामीणों को समझाया] ,तो मामला शांत हुआ। हालात देखते हुए मल्लावां, हरपालपुर, बिलग्राम, माधौगंज आदि थानों की पुलिस भी मौके पर बुलाई गई थी। बिलग्राम सीओ राम सूरत सोनकर ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। यूपीडा से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं।

40 मीटर दूर गिरा कार का इंजन, सौरभ के शव के भी चीथड़े उड़े
माना जा रहा है कि घटना के समय कार की रफ्तार बहुत तेज थी। यही वजह रही कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर से टकराने के दौरान कार का एक पहिया निकलकर 40 मीटर दूर जा गिरा तो दूसरी तरफ कार का इंजन व अन्य पुर्जे भी 40 मीटर दूर उछलकर जा गिरे। कार चला रहे सौरभ के शव के भी चीथड़े उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर पड़े दंपती के शव देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

बहनें घर पर कर रही थीं इकलौते भाई का इंतजार, आई मौत की खबर
सौरभ दो बहनों के बीच अकेले थे। उनकी छोटी बहनें भावना पांडेय और मधुमिता उपाध्याय प्रयागराज में ही रहती हैं। दोनों बहनें भाई दूज पर सौरभ के आने का इंतजार कर रही थीं। सौरभ ने परिजन से चार बजे तक प्रयागराज पहुंच जाने की बात कही थी। इससे पहले ही दोपहर लगभग 12:30 बजे हुए हादसे में न सिर्फ सौरभ बल्कि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। दोनों बहनें बदहवास हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed