Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj advocate murder case Bulldozer razes accuse house demolition cited action against illegal construction

कन्नौज अधिवक्ता हत्याकांड: आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण का हवाला, कांग्रेस नेता का मकान ध्वस्त

Fri, 13 Nov 2026 01:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 01:01 PM IST
सार

Kannauj News: अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के आरोपी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित के मकान पर शुक्रवार को प्रशासन और नगर पालिका का बुलडोजर चला। प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए मोहल्ला इब्राहिम गंज पड़ाव स्थित इस भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kannauj advocate murder case Bulldozer razes accuse house demolition cited action against illegal construction
अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड के आरोपी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित के मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन और नगर पालिका की टीम बुलडोजर लेकर मोहल्ला इब्राहिम गंज पड़ाव पहुंची।

विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचते ही मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि अमोल दीक्षित का यह मकान अवैध तरीके से बनाया गया है। इसी आधार पर प्रशासन की ओर से मकान गिराने की कार्रवाई की जा रही है। बुलडोजर पहुंचते ही मोहल्ले में हलचल मच गई।

विज्ञापन
Trending Videos





कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित हैं आरोपी
मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और नगर पालिका की टीम की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण का काम शुरू कराया गया। गौरतलब है कि अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित आरोपी हैं। अब इस मामले से जुड़े आरोपी के मकान पर प्रशासन की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed