फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Baradevi fire Eight makeshift shops reduced to ashes incident caused by a short circuit

कानपुर बारादेवी अग्निकांड: टट्टर की आठ दुकानें जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हादसा, केस्को की लापरवाही पर हंगामा

Thu, 29 Oct 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 29 Oct 2026 12:35 PM IST
सार

Kanpur News: बारादेवी मंदिर के पास फुटपाथ पर बनी टट्टर की करीब आठ दुकानों में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ों और चूड़ी की दुकानें मिनटों में जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Baradevi fire Eight makeshift shops reduced to ashes incident caused by a short circuit
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बारादेवी मंदिर के पास फुटपाथ पर बनी टट्टर की दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ों और चूड़ी समेत एकाएक करीब आठ दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। आग से उठती लपटों को देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ज्यादातर दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था।

विज्ञापन



विज्ञापन



हादसे में रचना गुप्ता और राहुल सैनी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, संजय गुप्ता की रेडीमेड कपड़ों और सनी की चूड़ी की दुकान समेत करीब आठ दुकानों का नुकसान हुआ है। आरोप है कि बिजली संबंधी मदद के लिए केस्को के अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। व्यापारियों का कहना है कि समय रहते बिजली विभाग से सहायता मिलती तो नुकसान कम करने में मदद मिल सकती थी। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed