{"_id":"6ae307046a376a701d0a6620","slug":"kanpur-man-beaten-by-wife-and-in-laws-while-returning-from-court-hearing-investigation-based-on-complaint-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पति को पत्नी और ससुरालवालों ने पीटा, कोर्ट तारीख से लौटते समय वारदात, पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: पति को पत्नी और ससुरालवालों ने पीटा, कोर्ट तारीख से लौटते समय वारदात, पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू
Thu, 29 Oct 2026 02:12 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:12 PM IST
सार
Kanpur News: मंधना चौकी क्षेत्र में पत्नी से चल रहे कानूनी विवाद के मुकदमे की कोर्ट तारीख से लौट रहे पति के साथ पत्नी और ससुरालवालों ने जमकर मारपीट की। पीड़ित पति ने लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के बिठूर में मंधना क्षेत्र अंतर्गत पत्नी से चल रहे विवाद के मामले में न्यायालय में तारीख निपटाकर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पत्नी और अपने ससुरालवालों पर रास्ते में घेरकर मारपीट और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित ने मंधना पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अकरम का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। अकरम मुकदमे की नियत तिथि पर कोर्ट में पैरवी के लिए गया हुआ था। आरोप है कि जब वह अदालत से अपनी तारीख पूरी कर घर वापस लौट रहा था। तभी मंधना के पास उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
ससुरालजनों ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
अकरम का आरोप है कि पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी के चलते ससुरालवालों ने उसके साथ बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते उसके साथ मारपीट की। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित अकरम मंधना पुलिस चौकी पहुंचा और पूरी आपबीती सुनाते हुए नामजद तहरीर दी। मंधना चौकी पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।