फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident Speeding bus runs amok on Agra Road farmer crushed to death police sent body for postmortem

इटावा हादसा: आगरा रोड पर तेज रफ्तार बस का कहर, किसान की कुचलकर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 24 Sep 2026 10:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 10:37 AM IST
सार

Etawah News: आगरा रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नगला भगत के पास खेत जा रहे 55 वर्षीय किसान को उदी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Etawah Accident Speeding bus runs amok on Agra Road farmer crushed to death police sent body for postmortem
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में आगरा रोड पर गुरुवार सुबह खेत पर जा रहे किसान को स्लीपर बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नगला भगत के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुगावली निवासी प्रेम शंकर (55) गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से अपने खेत पर जाने के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार, वह आगरा रोड पर नगला भगत के पास पहुंचे ही थे।

विज्ञापन

तभी उदी की तरफ जा रही एक स्लीपर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रेम शंकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ओम शंकर के अनुसार, वह घटना के समय खेत में कुछ दूरी पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उदी की ओर से आ रही बस का लाल रंग था। बस की चपेट में आने के बाद प्रेम शंकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रेम शंकर किसान थे और अपने खेतों में स्वयं खेती का काम करते थे। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता देवी, बेटा शिवम और बेटियां प्रियंका व कनक हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed