सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Shivpal Yadav met DM and stated that state is reeling under power and water crisis aim at the BJP

Etawah: डीएम से मिले शिवपाल यादव, बोले- बिजली और पानी के संकट से बेहाल है प्रदेश; भाजपा सरकार पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 09 Jun 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इटावा डीएम से मिलकर बिजली, पानी और सिंचाई की समस्याओं को उठाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर नाकामियों का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथों लिया।

Etawah Shivpal Yadav met DM and stated that state is reeling under power and water crisis aim at the BJP
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

बिजली-पानी संकट से प्रदेश की जनता जूझ रही है और सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। यह बात मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में डीएम से मिलने के बाद कही। शिवपाल यादव ने डीएम से कहा कि जनसमस्याएं उठाईं। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया।

Trending Videos

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को दिन और रात पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदत्तर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान, शिक्षा आदि मुद्दों पर उठाए सवाल
यहां लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि धान की बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान है। उन्होंने सरकार से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

भाजपा के नेता सिर्फ मन की बात करते हैं
उन्होंने बिना नाम लिए केशव प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग सपा को सैफई तक सीमित करने की बात करते हैं। वह खुद 2027 के विस चुनाव तक राजनीति में टिकने की स्थिति में नहीं रहेंगे। जनता ऐसे नेताओं को जवाब देने का काम करेगी। शिवपाल सिंह ने कहा कि भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ मन की बात करते हैं, लेकिन जनता की वास्तविक समस्याओं को सुनते नहीं है और न ही समाधान कराते हैं।

विज्ञापन

भाजपा को सिखाया जाएगा सबक
इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि सभी लोग भाजपा से लड़ाई लड़ रहे है, आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा द्वेषभावना से विपक्षी पार्टियों पर कार्रवाई करवाती है। बोले- लोकसभा चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दावा कर रहे थे कि सपा केवल परिवार की दो सीटें तक सीमित रहेंगे।

समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 और कांग्रेस ने पांच सीटें जीतकर भाजपा के दावों की हवा निकाल दी।  उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों को नकारते हुए इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया था। इससे पहले शिवाल ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात की। उनसे जिले में बिजली, पानी के संकट की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। डीएम ने उन्हें सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed